दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं कालाढूंगी में एक युवती ने युवक पर गंभीर लगाया आरोप 

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी।  जहाँ एक तरफ देश में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं कालाढूंगी में एक युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाया है।

युवती ने आरोप लगाया कि एक साल पहले कालाढूंगी निवासी युवक इरशाद ने उसको धोखे में रखकर पहले मस्जिद में निकाह किया फिर कोर्ट में भी शादी करी।

युवती ने कहा कि युवक गुपचुप शादी करने के बाद उसका शरीरिक शोषण करता रहा लेकिन शादी के बाद उसको अपने साथ अपने घर पर नहीं रख रहा है।

युवती ने आरोप लगाया कि युवक अब किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है जो कानूनन गलत है।

युवती आज युवक के घर पर आ गई और उसके साथ रहने की ज़िद पर वहीं धरने पर बैठे गयी।

जिसको देखकर युवक परिवार सहित मौके से फरार हो गया, लेकिन युवती युवक को बुलाकर उसको इंसाफ दिलाने की बात कहते हुए युवक के घर के बाहर ही धरने पर बैठी रही।

युवती का कहना है कि 13 सितंबर 2025 को इस मामले में दोनों पक्षों में लिखित में समझौता किया था कि एक महीने के अंदर युवक युवती को अपने घर ले जाएगा, लेकिन एक महीना निकल जाने के बाद युवक उसको धमकी दे रहा है।

जिससे उसकी जान को खतरा है। इस मामले में युवती के धरने और आरोपों को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया जहाँ पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, तंबाकू और निकोटीन युक्त उत्पादों की बिक्री पर भी रोक
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.