अनियंत्रित 16 चक्का ट्रक ने तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो को रौंदा 

सड़क पर लहरा रहे ट्रक को देकर राहगीरों में भगदड़ व मची चीख पुकार

लालकुआं। नगर के तहसील गेट पर साप्ताहिक हाट बाजार के सामने अनियंत्रित 16 चक्का ट्रक ने तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो को रौद दिया। जिसके बाद एक कार दुकान के अंदर घुस गई। इस दौरान वहा पर अफरा तफरी मच गई।

साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ होने के बावजूद काई हताहत नही हुआं। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

शनिवार की साम करीब 7: 20 बजे हल्दूचौड़ की तरफ से गिट्टी लेकर तेजी से आ रहा 16 टायरा ट्रक संख्या यूपी 25सीटी – 3575 हाट बाजार के पास ओवर ब्रिज के पास ढलान में अनियंत्रित हो गया।

सड़क पर लहरा रहे ट्रक को देकर राहगीरों में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ट्रक ने एक फोरचूनर, एक बलेनो व एक स्वीप्ट कार समेत दो आटो व आधा दर्जन बाइक रौंद दिए। ट्रक की टक्कर के बाद बलेनो कार एक दुकान में घुस गई।

उस समय दुकान में कोई नही था। जिसकाण कोई हताहत नही हुआं। इधर ट्रक व कारों के नीचे कई बाइकें फंस गई।

जबकि इधर उधर भागते समय कई लोग जख्मी हो गए। जबकि बाइक सवार बिंदुखत्ता निवासी अनिल व आटो सवार ताहिर निवासी बहेड़ी समेत एक महिला भी जख्मी हो गई।

दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। सूचना पर बरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम खुलवाकर चालक पीलीभीत निवासी चालक फिरोज खान को हिरासत में ले लिया है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और रोजगार के मंत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.