रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक दोनों कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के बाद लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

बुधवार को प्रस्तावित बैठक में बोर्ड अधिकारी परीक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पिछले वर्षों तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू करवाता रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी पहले सप्ताह से शुरू होती थी।

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद परीक्षाएं केंद्रों में कराई दी जाएंगी। बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह का रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि मार्च अंतिम सप्ताह से मूल्यांकन का काम किया जाना है।

इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। अनुभवी शिक्षकों को ही मूल्यांकन का कार्य कराया जाना है।

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार कल यानी 11 दिसंबर को शिक्षा बोर्ड के सभागार में शिक्षा अधिकारियों और बोर्ड के अधिकारियों की बैठक होनी है।

बैठक में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण सहित कई निर्णय लिए जाएंगे। परीक्षा के संबंध में भी चर्चा कर दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.