मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशवासियों के सेवा में लगातार समर्पित रहते हैं। वह लोगों की जरूरतों और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

देहरादून में मंगलवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री धामी देर शाम अचानक आईएसबीटी (ISBT) और आसपास की बस्तियों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए।

सीएम धामी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

इसके अलावा, ग्रामीण अंचलों और शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की भी व्यवस्था की जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.