ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। वार्ड 19 रामपुर रोड–बरेली रोड क्षेत्र स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर में सरकार की ओर से मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर मतदाता सूची की मैपिंग करवाई और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2003 से 2025 तक की मतदाता सूची की मैपिंग कई लोगों की नहीं हो पाई थी। ऐसे मतदाताओं की सूची को अपडेट करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी मैपिंग पूरी करवाई। उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें।

पूर्व पार्षद प्रत्याशी और समाजसेवी अंजलि वर्मा ने बताया कि मैपिंग प्रक्रिया के दौरान कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं। कई ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव की सूची में दर्ज हैं, लेकिन वर्ष 2003 की सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें मैपिंग कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शिविर के दौरान उन लोगों के नाम भी सूची से हटवाए गए जिनका निधन हो चुका है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाया जा सके। समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर मैपिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं और जानकारी से अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर समाजसेवी विशाल वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा, सुपरवाइजर ललित जोशी, बीएलओ तारा सिंह, बीएलओ संगीता, बीएलओ रचना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कदली वृक्षों के नगर भ्रमण से गूंजा नैनीताल, ‘जय नंदा-सुनंदा’ के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.