ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भागहल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभारश्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था

स्व.जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा द्वारा  नरसिंह ग्राउंड में रानीखेत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई ।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा द्वारा स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एन0 सी0 सी0 तथा एन एसएस के सहयोग से रानीखेत के नरसिंह ग्राउंड में रानीखेत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई ।

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्रांगण से प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पांडे जी के द्वारा किया गया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से रानीखेत बाजार होते हुए नरसिंह ग्राउंड तक निकाली गई।

तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा रानीखेत महोत्सव में उपस्थित मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मेले में एक मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई।

जिसके माध्यम से सुदृढ़ लोकतंत्र में वोट के महत्त्व तथा नैतिक मतदान से नागरिकों को अवगत कराया गया।

रैली में स्लोगन तथा जन नारे आकर्षण का केन्द्र रहे। रैली में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ० अभिमन्यु कुमार, सहायक नोडल अधिकारी  पूजा , एन० सी० सी० प्रभारी डॉ० रूपा आर्या तथा महाविद्यालय के छात्र- संघ के सदस्य प्रभात, प्रदीप तथा विद्यार्थी टीना, वर्षा, देव मेहरा, पूनम, पूजा, गायत्री इत्यादि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें :  मिशन 2027: तुषराड़, टकुरा और जमराड़ी पहुंचे हरीश पनेरू, ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

 

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.