ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में 26 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 को ऑरेंज अलर्ट जारीकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्तहल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजनग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भागहल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभार

घर में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका,हादसे में बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

लखनऊ। काकोरी इलाके देर रात बड़ा हादसा हो गया, यहां के काकोरी इलाके में घर में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक ये सिलेंडर ब्लास्ट काकोरी में रहने वाले मुंशीर के घर में हुआ. मुंशीर जरदोजी का काम करता था. ये ब्लास्ट क्यों और कैसे हुआ, इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। ये धमाका इतना ज़ोरदार था कि कमरे की पूरी दीवार तक उड़ गई और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है. धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।

ये धमाका काकोरी चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुआ. धमाके के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. लोग बुरी तरह घबरा गए और चारों तरफ चीख पुकार मच गई. घ थेटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव शुरू किया गया।

एक ही परिवार के 5 की मौत
इस सिलेंडर ब्लास्ट में मुंशीर के परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, इनमें एक बच्चा भी शामिल है. जबकि, चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई हैं कि ये ब्लास्ट किन परिस्थितियों में क्यों और कैसे हुआ. पुलिस ने सभी मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. हादसे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. चारों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव में सेवा और सामुदायिकता की मिसाल, श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे स्वयंसेवक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.