ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी। सौहार्द जन सेवा समिति द्वारा प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय,कठघरिया हल्द्वानी में जाड़ों की ऋतु को देखते हुए यूनीफॉर्म की 40 स्वेटर वितरित की गई।

संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने वितरण कार्य के साथ बालिकाओं को यौन उत्पीड़न के विषय में जानकारी दी और कहा कि हम अपना बचाव केसे कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विद्या महतोलिया, उपाध्यक्ष तनुजा पांडे, संरक्षक पीसी पंत, ईश्वर दत्त भट्ट, सचिव ममता भट्ट, उपसचिव कविता तिवारी,मीडिया प्रभारी मीना सती, पदाधिकारी शशि जोशी, विद्या जोशी. भावना कांडपाल मोहन चंद्र जोशी का भरपूर सहयोग रहा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका  भारती खोलिया ने कार्य की सराहना करते हुए संस्था का धन्यवाद किया, इस कार्यक्रम में शिक्षिका वीना लोहनी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार, शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.