ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावाबनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख का इंतजारबनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

हल्द्वानी। शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है, जल संस्थान के ओवर हैड टैंक से पानी भरने के लिये टैंकरों की लाइन लगी हुई है।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया है, हालात प्रतिदिन गंभीर होते जा रहे हैं। एक तरफ प्रचंड गर्मी और दूसरी ओर पानी कि कमी के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।

आए दिन जल संस्थान में लोग पहुंच रहे हैं और प्रदर्शनों का दौर जारी है ऐसे हालातों में जल संस्थान के अधिकारी भी अब बगले झांकने लगे हैं, बारिश न होने और गर्मी के बीच गौला का जल स्तर काफी नीचे गिर गया है।

आलम यह है कि अब आधे शहर की आबादी को पेयजल टैंकरों की सहारा लेना पड़ रहा है, इधर जिलाधिकारी नैनीताल का कहना है की पूरे जिले में 32 टैंकर दौड़ रहे हैं, हल्द्वानी शहर के आवास विकास, इंदिरा नगर, दमवाढूँगा में पेयजल टैंकरों से लगातार सप्लाई की जा रही है।

लोगों से अपील की है कि पानी की बरबादी न करें और कार,वाहन न धोएं जहां तक हो सके पानी को सोच समझ कर खर्च करें। वहीं उन्होंने कहा कि नलकूप की मोटरें भी स्पेयर के तौर पर रखी गई हैं ताकि पानी की आपूर्ति बाधित न हो पाए।

वहीं जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिए जाएंगे ताकि पानी कि किल्लत का संपूर्ण समाधान हो सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी ने पति की जांघ में घोंपा चाकू; अस्पताल पहुंचकर बोली-‘सॉरी’, फिर हुआ समझौता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.