हल्द्वानी। पेपर लीक कांड को लेकर युवाओं का गुस्सा अब सड़कों पर खुलकर सामने आ रहा है हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बेरोजगारों और छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

उनका कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती और सरकार ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बड़ी संख्या में छात्र और बेरोजगार युवा इकट्ठा हुए। हाथों में तख्तियां और गले में नारों की गूंज,नौकरी दो, न्याय दो, पेपर माफियाओं को सजा दो” के बीच उन्होंने आमरण अनशन की शुरुआत की।

आंदोलनकारियों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी जांच सिर्फ कागजों में सीमित न रह जाए उनका यह भी आरोप है कि लीक माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा है।

छात्र संगठनों का दावा है कि यह आंदोलन आगे और उग्र रूप ले सकता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार बेरोजगार युवाओं की इस आवाज़ को सुनेगी या फिर आंदोलन और बड़ा रूप लेगा

पेपर लीक कांड अब सिर्फ परीक्षा देने वाले छात्रों का नहीं, बल्कि पूरे समाज का मुद्दा बन चुका है।

देखना होगा कि हल्द्वानी से उठी यह चिंगारी कहीं प्रदेशव्यापी आंदोलन में न बदल जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अधिवक्ता के परिवार को धमकी देने का आरोप, घर में आग लगाने और बेटे की शादी नहीं होने देने की बात; FIR दर्ज कराने की मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.