ब्रेकिंग न्यूज़

बेंगलुरू। पति-पत्नी के बीच विवाद होना एक आम बात है लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि शादी की सालगिरह पर तोहफा नहीं देना पति को बहुत महंगा पड़ सकता है और पत्नी उस पर जानलेवा हमला कर सकती है?

बेंगलुरू में 37 साल के एक युवक को उसकी ही पत्नी ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जांच के दौरान जब पुलिस को हमले की वजह के बारे पता चला तो पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।

घटना बेंगलुरू के बेलंदुर पुलिस स्टेशन लिमिट की है। 27 फरवरी को 37 साल के किरण और उसकी पत्नी के बीच एनिवर्सरी गिफ्ट न देने को लेकर झगड़ा हो गया। किरण ने पुलिस को बताया कि जब वो सो रहा था, तब उसकी पत्नी ने किचन नाइफ से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

किरण ने पुलिस को ये भी बताया कि उसके दादाजी की मौत हो जाने के चलते वो दुखी था और उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वो इस बार एनिवर्सरी पर गिफ्ट नहीं दे सकता। बावजूद इसके उसकी पत्नी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.