ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में 26 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 को ऑरेंज अलर्ट जारीकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्तहल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजनग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भागहल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभार

 राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां सीमा सुरक्षा बल के आईजी ऑफिस में तैनात एक महिला पहले खुद रांग साइड कार चलाते हुए आई और जब सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई तो युवक पर सरेआम जूते बरसाए।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने सरेआम एक युवक की पिटाई की। इस घटना से पीड़ित युवक अवसादग्रस्त हो गया है. उसने वारदात के संबंध में लखनऊ के विभूतिखंड थाने में तहरीर दी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. विभूतिखंड थाना पुलिस के मुताबिक यह वारदात कमता क्षेत्र चौराहे के पास बुधवार की दोपहर का है। पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अपनी सही दिशा में जा रहा था।

अचानक रांग साइड से और तेजी गति से कार चलाते हुए महिला आ गई. ऐसे में दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसी बात पर महिला ने गुस्से में आकर पहले तो गाली गलौज की और उसने जब विरोध किया तो आरोपी महिला ने उसके साथ मारपीट की।

वीडियो में दिखी महिला की गुंडई

वायरल वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि महिला कैसे पीड़ित को बाइक पर से खींच कर जूतों से पीट रही है. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर ली गई है।

महिला सीमा सुरक्षा बल के आईजी आफिस में तैनात महिला कर्मचारी सुनीता कुमारी पत्नी सुरेन्द्र है। पुलिस ने इस वारदात के संबंध में पूछताछ के लिए उसे थाने में तलब किया है।

महिला को ट्रोल कर रहे हैं लोग

उसके बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी. उधर, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट करने लगे हैं।

कई लोगों ने इस वारदात के पीछे पुलिस की लापरवाही बताई है. कहा कि लखनऊ में रांग साइड चलने वालों पर नकेल कसने का कोई इंतजाम नहीं है। वहीं कई लोगों ने महिला को ट्रोल करते हुए लिखा है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.