नैनीताल के भीमताल नौकुचियाताल में तेंदुए के हमले में 55 वर्षीय लीला देवी की मौत, परिवार में कोहराम मचा

मृतक महिला के घर के बाहर लोगों की लगी भीड़ 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल।  नौकुचियाताल में तेंदुए के हमले में 55 वर्षीय लीला देवी की मौत हो गई ।

शाम के समय नौकुचियाताल शिलोटी में रहने वाली दो महिलाएं लीला देवी और दीपा देवी अपनी गाय के चारा लेने के लिए नजदीकी जंगल में गई लेकिन जैसे ही वह घास काटने लगी चुपके से बैठे जंगली जानवर बाघ या गुलदार ने लीला देवी पर हमला कर दिया।

वहीं साथ में गई महिला ने शोर मचाया तो जंगली जानवर महिलाओं को एक झाड़ी मैं ले गया जहां पर उसने महिला के शरीर पर हमला किया।

वहीं ग्रामीण द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने महिला के कपड़े ,दराती के निशान देखे, जंगली जानवर शव को घसीट कर ले गया था वन विभाग द्वारा शव को झाड़ियां से निकाला गया।

रात के समय ग्रामीण के घर में लाया गया वही वन विभाग की गाड़ी द्वारा जैसे ही सब घर लाया गया वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है परिवार वाले समझ नहीं पा रहे हैं कि यह घटना कैसे हो गई।

फिलहाल इस क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वही भीमताल पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। वही ग्रामीण ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ ही परिवार को मदद की भी बात कही गई।

वहीं साथ में गई दीपा देवी ने घटना के बारे में बताया। फिलहाल मौके पर वन विभाग के आला अधिकारी पहुंच रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र में डर का माहौल है ग्रामीणों ने इस जंगली जानवर से निजात दिलाने की मांग की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट के आदेश से छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा असर: ललित जोशी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.