नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष के समर्थन में उतरी महिलाएं, कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर – नरेश सिंह बिष्ट 

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई है। अब पूरे मामले पर एक नया मोड़ सामने आया है ।

यहां नैनीताल दुग्ध संघ कार्यालय परिसर में मुकेश बोरा के समर्थन में उनकी धर्मपत्नी के साथ सैकड़ो दुग्ध उत्पादक महिलाएं मैदान में उतर आई हैं।नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष के समर्थन में उतरी महिलाएं

सभी लोगों ने एकजुट होकर दुग्ध संघ से लेकर कोतवाली और कोतवाली से लेकर तहसील तक विशाल जुलूस निकाला।

इस दौरान मुकेश बोरा को फँसाने की साजिश रचने के आरोप लगाकर क्षेत्र के कई लोगों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

 तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

इस दौरान मुकेश बोरा की धर्मपत्नी सहित दुग्ध उत्पादक महिलाओं ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने वाली महिला के साथ कुछ लोगों ने राजनीतिक द्वेष भावना के तहत षड्यंत्र रचकर मुकेश बोरा को फंसाने का काम किया है, क्योंकि मामला 2021 का है यदि दुष्कर्म का मामला दर्ज करने वाली महिला सही होती तो उसने इतने साल इंतजार क्यों किया महिलाओं ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

ज्ञापन देने के बाद तहसील परिसर के बाहर नेशनल हाईवे के किनारे महिलाओं ने षड्यंत्र रचने वालों का पुतला भी दहन किया।

इस दौरान मुकेश बोरा की धर्मपत्नी ने कई लोगों का नाम लेते हुए पति मुकेश बोरा व अपने परिवार को जानमाल का खतरा है ऐसी आशंका जताई है।

वही तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि कुछ महिलाओं में उन्हें ज्ञापन दिया है इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार और शिकायतकर्ता से मांगा जवाब

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.