इस सप्ताह के अंत में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूरे विश्व की दृष्टि अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. पर होगी। अमेरिकी राजधानी, विविधता और एकता के एक अविस्मरणीय और भव्य उत्सव, आर्ट ऑफ लिविंग के ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ के चौथे संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। 

अमेरिकी राजधानी की प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि में स्थापित कार्यक्रम का मंच ही अकेले एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों, कई राष्ट्राध्यक्षों और विचारकों की एक विशाल सभा भाग लेने जा रही है, जो नेशनल मॉल में एकत्रित होगी। इसमें पांच लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिससे यह अपने तरह का एक अभूतपूर्व वैश्विक समारोह होगा।

कृपया नीचे संलग्न विस्तृत लेख एवं चित्र देखें –

विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 – चित्र (Pictures)

https://drive.google.com/drive/u/1/folders/1umzrsHB7xUF6jIQoEQpPbfvLWZOKMmUv

वक्ताओं एवं कार्यसूची की लिस्ट देखें –

https://drive.google.com/drive/folders/1qEZoOFdVoYj0FGd_FycESw7g0hbDbqPo?usp=share_link

इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रदर्शन सम्मिलित हैं:

• 1,000 गायकों और नर्तकों के साथ एक पारंपरिक चीनी सांस्कृतिक प्रदर्शन।

• 7,000 नर्तकों के साथ एक गरबा उत्सव।

• लाइव सिम्फनी के साथ 700 भारतीय शास्त्रीय नर्तकों द्वारा नृत्य प्रदर्शन।

• हिप-हॉप की 50वीं वर्षगांठ पर कर्टिस ब्लो, एसएचए-रॉक, सीक्वेंस गर्ल्स और डीजे कूल और हिप हॉप के अन्य दिग्गजों द्वारा हिप हॉप का शानदार प्रदर्शन, तथा उसी के साथ माने जाने किंग चार्ल्स और केली फॉरमैन द्वारा कोरियोग्राफ किये 100 ब्रेक डांसर्स का सामूहिक ब्रेक डांस ।

• 100 यूक्रेनी नर्तक अपने पारंपरिक हॉपक का प्रदर्शन करेंगे।

• ग्रैमी पुरस्कार विजेता मिकी फ्री के नेतृत्व में 1000 गिटारवादक सुमधुर गिटार वादन करेंगे ।

• बॉब मार्ले के प्रसिद्ध क्लासिक “वन लव” का उनके पोते स्किप मार्ले द्वारा पुनः निर्माण ।

नेशनल मॉल में ही मार्टिन लूथर किंग ने दुनिया में समानता और एकता का संदेश प्रसारित करने के लिए 1963 में प्रसिद्ध “आई हैव ए ड्रीम” वक्तव्य दिया था। उससे एक शताब्दी पहले, शिकागो में प्रथम विश्व धर्म संसद में, स्वामी विवेकानन्द ने एक प्रभावशाली भाषण दिया था जिसने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया था। उन्होंने वहाँ दुनिया के प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधियों को अपने भाइयों और बहनों के रूप में संबोधित किया था और धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता को समाप्त करने का आह्वान किया था।

29 सितंबर, 2023 को नेशनल मॉल में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर “एक विश्व परिवार” के सन्देश के अंतर्गत सीमाओं, धर्मों और नस्लों के विभाजन को समाप्त कर 180 देशों के लोगों को एकजुट करेंगे ।

भोजन जितना लोगों को एक दूसरे के निकट लाता है, उतना कुछ और नहीं जोड़ता है, और इसलिए इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई प्रसिद्ध और लजीज़ व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र होंगे। इस महोत्सव को जो बात विशेष बनाती है, वह है उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच देने की प्रतिबद्धता।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.