ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून पूर्व मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बौछारों का दौर जारी है। दूसरी ओर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए राज्य के आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह तेज धूप खिली रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आंशिक बादलों ने डेरा डाल लिया। शहर के बाहरी इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, हालांकि उमसभरी गर्मी से लोगों को खास राहत नहीं मिली। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। दूसरी ओर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में शनिवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर आकाशीय बिजली से बचाव करने और तेज हवाओं के दौरान अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.