ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई।

अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

यह घटना कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए और युवक पर बेहद करीब से गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

फिलहाल आरोपियों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.