ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा, साइबर ठगों ने रिटायर्ड कर्नल से 11.20 लाख की ठगी

देहरादून। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल से 11.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह मामला व्हाट्सएप पर संचालित एक कथित निवेश ग्रुप से जुड़ा है, जिसमें ठगों ने खुद को नामी ब्रोकरेज कंपनी का प्रतिनिधि बताकर निवेश कराया।

पीड़ित कर्नल (सेवानिवृत्त) सतेंद्र कुमार सिंह, निवासी पंकज विहार, पित्थूवाला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उन्हें वृतिका आनंद नामक महिला ने फोन पर संपर्क किया और खुद को वेंचुरा सिक्योरिटीज लिमिटेड के सीईओ हेमंत मजीठिया की सहायक बताया।

चार नवंबर 2025 को पीड़ित को एक व्हाट्सएप लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से वह ‘नेक्स्टजेन कैपिटल नेटवर्क’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। इस ग्रुप में 148 सदस्य और आठ एडमिन थे। इनमें वेंचुरा और वृतिका आनंद के नाम से कई मोबाइल नंबर सक्रिय थे। शिकायत में बताया गया कि ग्रुप में रोजाना शाम आठ बजे हेमंत मजीठिया के नाम से शेयर बाजार से जुड़ी विशेषज्ञ सलाह दी जाती थी, जिससे सदस्यों का भरोसा और मजबूत हो गया।

पांच नवंबर 2025 को वृतिका आनंद ने कर्नल सिंह को एक वीआईपी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जो वन-टू-वन निवेश संवाद के लिए बनाया गया था। कुछ समय तक गतिविधियों पर नजर रखने और अन्य सदस्यों को मुनाफा होता देख कर्नल सिंह ने भी निवेश करने का फैसला किया।

आरोप है कि निवेश के लिए उनसे ‘वेंटसेक प्रो’ नाम का मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया गया और लॉगिन आईडी-पासवर्ड उपलब्ध कराया गया। इसी ऐप के जरिए निवेश और मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में उनसे कुल 11.20 लाख रुपये जमा करवा लिए गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.