ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और संकरी सड़कों से निजात दिलाने के लिए उत्तराखंड शहरी विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) ने कालाढूंगी रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है।

पहले चरण में कठघरिया चौराहे से यूटिलिटी डक्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसके पूरा होने के बाद सड़क के मुख्य निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

यूयूएसडीए शहर की प्रमुख सड़कों को बढ़ते वाहनों के दबाव के अनुरूप विकसित कर रहा है। इसके तहत नैनीताल रोड को नरीमन चौराहा से तीनपानी तक और कालाढूंगी रोड को कालू सिद्ध मंदिर से कठघरिया तक चौड़ा किया जा रहा है।

बार-बार सड़क खोदने की समस्या से बचने के लिए दोनों मार्गों पर यूटिलिटी डक्ट बनाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में सीवर, पानी और अन्य सेवाओं के लिए सड़क को नुकसान न पहुंचे।

सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

वर्तमान में कालाढूंगी रोड पर कठघरिया से यूटिलिटी डक्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं तीनपानी क्षेत्र में भी सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है।

यूयूएसडीए के अधिकारियों के अनुसार, सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर जल्द ही हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को जाम और अव्यवस्था से बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं ने उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.