दस टायरा ट्रक ने नीचे आने से बाईक  सवार की मौके पर ही मौत, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार 

हल्द्वानी। भीषण सड़क हादसे में रावत नगर बिंदुखत्ता निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। भयंकर हादसे में युवक का सिर 10 टायरा ट्रक ने नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय जगमोहन सूंठा पुत्र देवीदत्त बैंक की कैश वैन चलाता था।मंगलवार दोपहर वह सुशीला तिवारी अस्पताल से मां की दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे।

रामपुर रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर गिरे जगमोहन का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया।

घटनास्थल से कुछ दूर चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और अन्य परिजनों को बिलखता छोड़ गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.