भवाली/ रामगढ़। महाविद्यालय सभागार को संसद की तरह सजाया गया। विद्यार्थी अलग-अलग भूमिकाओं में आज नजर आए ।

कोई सभापति बना, कोई मंत्री बना ,कोई प्रधानमंत्री बना, तो कोई अध्यक्ष बना किसी ने मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई। 

 छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी भूमिकाओं को मजबूती के साथ निभाया।

कार्यक्रम प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं ने विकास, 

डिजिटल इंडिया,भष्टाचार, बेरोजगारी,शिक्षा ,स्वास्थ्य की समस्याएं को मजबूती के साथ उठाया । तर्क, प्रश्न और उत्तर सब कुछ वास्तविक संसद की तरह प्रतीत हो रहा था।

अंत में प्रधानमंत्री बनी छात्रा रीता ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और संवाद से ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान होती है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूकता, कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की नितांत आवश्यकता है।

संचालन डा निर्मला रावत ने किया।

कार्यक्रम संयोजिका  नीमा पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ माया शुक्ला, डॉ संध्या गडकोटी, डॉ हरिश्चंद्र जोशी, हरेश राम,  कविंद्र प्रसाद,  हिमांशु बिष्ट ,कु दीप्ति,  कुंदन नाथ,  गणेश बिस्ट,  प्रेम भारती प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चंपावत में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.