उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप हुए हादसे में 3 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 9 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की जान बच गई।

लेकिन इनमें से कई ऐसे लोग हैं जो कि अपनों को खो चुके हैं। हादसे में अपनों को खो चुके लोगों के लिए एक एक पल भारी गुजर रहा है।

इन्हीं में एक है 10 वर्षीय पार्थ। जिसको देखकर हर किसी के आंखों में आंसू निकल रहे हैं। पार्थ अस्पताल में भर्ती है। लेकिन वह हर पल अपने मां और पिता के बारे में पूछ रहा है।

पार्थ कह रहा है हे बदरी विशाल तूने ये क्या किया… मेरे मम्मी-पापा कहां हैं… मेरे मम्मी-पापा को लाओ। इससे पहले पार्थ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।

जिसमें सड़क पर बैठकर पार्थ दोनों हाथ जोड़कर कहने लगा, हे बदरी विशाल तूने यह क्या कर दिया। भगवान तुमने यह क्यों किया…। दहाड़े मारकर रो रहे पार्थ को लोग बड़ी मुश्किल से चुप कराते हैं।

हालांकि अभी तक उसे यह नहीं बताया गया है कि हादसे में उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 31 सीटर बस में राजस्थान, गुजरात समेत कुछ अन्य इलाकों से 19 लोग चार धाम यात्रा पर निकले थे।

गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ की यात्रा करने के बाद अब सभी बदरीनाथ यात्रा पर निकले थे। सुबह सुबह गुरुवार को बस बदरीनाथ के दर्शन के लिए निकली थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरू ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सुन रहे ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.