ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में 26 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 को ऑरेंज अलर्ट जारीकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्तहल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजनग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भागहल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभार

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका है। निगम ने केंद्र प्रभारी, केंद्र विस्तार अधिकारी और केंद्र सहायक के 1125 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।

इसबके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च को शुरू हो चुकी है. ऑनलाइन आवेदन भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर 21 मार्च तक किया जा सकता है।

अधिसूचना के अनुसार भारत सरकार के मेक इन इंडिया व निगम की विकसित पशुपालक विकसित भारत नीति को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक या तहसील स्तर पर बीपीएनएल पशुपालक केंद्र खोले जाने हैं. इन केंद्रों के माध्यम से निगम द्वारा निर्मित स्वदेशी फीड सप्लीमेंट कैल्सियम सीप, पशु आहार और अन्य उत्पादों का विक्रय एवं अन्य योजनाओं का संचालन किया जाएगा. इसके संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर पर कार्य करने के इच्छुक युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं. चयन के बाद प्रत्येक उम्मीदवार का ढाई लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी होगा।

BPNL Bharti 2024 : वैकेंसी डिटेल

केंद्र प्रभारी- 125
केंद्र विस्तार अधिकारी- 250
केंद्र सहायक- 750

BPNL Bharti 2024 : कितनी मिलेगी सैलरी

बीपीएनएल में केंद्र प्रभारी के पद पर सैलरी 43,500/- रुपये प्रति माह, केंद्र विस्तार प्रभारी के पद पर 40,500/- रुपये और केंद्र सहायक के पद पर 37,500/- रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी।

BPNL Bharti 2024 : शैक्षणिक योग्यता

केंद्र प्रभारी- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए.
केंद्र विस्तार अधिकारी- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए.
केंद्र सहायक- इस पद के लिए 10वीं पास होना चाहिए।

BPNL Bharti 2024 : उम्र सीमा

बीपीएनएल में निकली भर्तियों के लिए उम्र सीमा 18 से 40 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

BPNL Bharti 2024 : आवेदन शुल्क

बीपीएनएल में निकली भर्ती के आवेदन शुल्क सभी पदों के लिए अलग-अलग है. केंद्र प्रभारी पद के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए 944 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि केंद्र विस्तार अधिकारी पद के लिए 826 रुपये और केंद्र सहायक पद के लिए 708 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

BPNL Bharti 2024 : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा. इसमें 50 नंबर की लिखित परीक्षा और 50 नंबर का इंटरव्यू होगा.

पशुपालन निगम लिमिटेड भर्ती नोटिफिकेशन 2024

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.