ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में 26 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 को ऑरेंज अलर्ट जारीकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्तहल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजनग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भागहल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभार

भ्रष्टाचार किसी भी देश की जनता की जिंदगी बेहद परेशानी भरी बना सकता है. जिससे उस देश की जनता में भी असंतोष पैदा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश कौनसा हैै और किन देशों के नाम सबसे भ्रष्ट देशों में टॉप में आते हैं।

यदि नहीं तो चलिए आज जान लेते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे कि भारत का इस लिस्ट में कौनसा स्थान है।

दुनिया में सबसे भ्रष्ट है ये देश
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल सबसे ज्यादा भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी करता है. जिसमें दुनिया के 180 देशों का आंकलन किया जाता है. इस साल जारी की गई इसी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश सोमालिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार सोमालिया में होता है. वहीं लिस्ट में दूसरा स्थान वेनेजुएला को मिला है। वहीं तीसरे नंबर पर सीरिया, चौथे पर दक्षिण सूडान और पांचवे पर यमन का नाम आता है. बता दें कि ये सभी देश काफी लंबे समय से सशस्त्र संघर्षों से प्रभावित हैं।

भारत को मिला कौनसा स्थान?
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत को इस लिस्ट में 93वां स्थान मिला है। सीपीआई मार्किंग में भारत को 100 में से 39 नंबर मिले हैं. जहां 2022 में भारत इस लिस्ट में 85वें नंबर पर था, वहींं अब गिरकर ये 93वें नंबर पर पहुंंच गया है. यानी साफ शब्दों में कहें तो 87 देशों में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है तो वहीं 92 देशों से ज्यादा भ्रष्टाचार भारत में है।

इस देश में दुनिया में सबसे कम भ्रष्टाचार
इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश डेनमार्क है. लगातार 6 सालों से डेनमार्क इस लिस्ट में इस स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है। रिपोर्ट की मानें तो भारत के पड़ोसी देश चीन में भारत से कम तो वहीं पाकिस्तान में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है।

हर साल जारी की जाने वाले इस रिपोर्ट से ये पता चलता है कि पिछले साल के मुकाबले देश में भ्रष्टाचार के मामले में कोई सुधार हुआ है या गिरावट आई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी, अराजकता की तो होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.