हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 1771 अभ्यर्थियों की ओर से बाजी मारी गई है।

आयोग की ओर से नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, खांडसारी निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा कराई जा रही है।

अभ्यर्थियों की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई को आयोजित कराई थी। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर को कराई जानी प्रस्तावित है, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के पांच जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.