काठमांडू से लगभग 115 किमी दूर तनाहुन जिले में शुक्रवार को बस हादसे में महाराष्ट्र के कम से कम 27 पर्यटकों की मौत हो गई

रिज़ॉर्ट शहर में रुकने के बाद काठमांडू के लिए रवाना हुए थे

नई दिल्ली। काठमांडू से लगभग 115 किमी दूर तनाहुन जिले में शुक्रवार को बस सड़क से फिसलकर 250 मीटर ऊपर उफनती मार्स्यांगडी नदी में गिरने से महाराष्ट्र के कम से कम 27 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक पर्यटक घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस 43 लोगों को लेकर पोखरा के रिसॉर्ट शहर से काठमांडू की ओर जा रही थी, जिस पर उत्तर प्रदेश का पंजीकरण नंबर था।

सूत्रों के मुताबिक 16 घायल यात्रियों को नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया और काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

वहीं पर्यटकों का समूह महाराष्ट्र से गोरखपुर में बस में सवार हुए और बुधवार को पोखरा पहुंचे. रिज़ॉर्ट शहर में दो दिन रुकने के बाद वे शुक्रवार सुबह बस से लगभग 200 किमी दूर काठमांडू के लिए रवाना हुए।

वहीं नेपाल पुलिस को पोखरा के माझेरी रिज़ॉर्ट से यात्रियों के नाम प्राप्त हुए, जहां उन्होंने सुबह चेक आउट करने से पहले दो रातें बिताईं. वहीं खोज एवं बचाव अभियान में लगे सुरक्षाकर्मियों ने पुष्टि की कि 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. नजदीकी अस्पताल में तीन और को मृत घोषित कर दिया गया. गोताखोरों ने बस के अंदर से दो शव निकाले।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भारतीय दूतावास त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, 20वें दिन भी जारी रहा धरना

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.