3.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 युवक काठगोदाम पुलिस की गिरफ्त में

लम्बे समय से फरार वारण्टी भी आया पुलिस की गिरफ्त में

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

  नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा गठित टीम द्वारा नशे के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 02.09.2024 को काठगोदाम पुलिस ने मोहित चौहान उर्फ गुल्लू पुत्र आनंद सिंह चौहान आदिवासी शिवालिक विहार फेस 2 कैनल रोड थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र 28 वर्ष को 3.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ में वाहन के गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR NO-101/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

लम्बे समय से फरार वारण्टी आया पुलिस की गिरफ्त में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद नैनीताल के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थाना काठगोदाम के नेतृत्व में वारण्टी अभियुक्त दुर्वेश मौर्य पुत्र  किशन मोर्य निवासी जेडीएम स्कूल के पीछे जवाहर ज्योति दमुवाढुगा काठगोदाम फौ0वाद संख्या 248/2020 धारा 138एन आई एक्ट में गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।3.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.