ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार हितों के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने जताया आभार

हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के हित, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रयासों पर हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त किया है।

यूनियन ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि में की गई वृद्धि, पत्रकार समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश भर के श्रमजीवी पत्रकारों के लिए न केवल आर्थिक संबल प्रदान करने वाला है, बल्कि आपात परिस्थितियों में सुरक्षा कवच के रूप में भी कार्य करेगा। इससे पत्रकारों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे निष्पक्ष व निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

यूनियन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पत्रकारों के हित में इसी प्रकार के सकारात्मक और प्रभावी निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की नई प्रबंध समिति निर्वाचित, 13 सदस्यों के नाम घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.