ब्रेकिंग न्यूज़

हनीमून मर्डर! शादी के तीन महीने बाद पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

सड़क हादसे की आड़ में हत्या, मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल से खुला राज

हनीमून मर्डर 2.0: सड़क हादसे का ड्रामा, लेकिन कॉल डिटेल ने खोल दी पत्नी की साजिश

रिश्तों का कत्ल: शादी के बाद भी नहीं टूटा प्रेमी से नाता, पति की कर दी निर्मम हत्या

हिट एंड रन की आड़ में हत्याकांड: हनीमून पर पति की हत्या, पत्नी निकली मास्टरमाइंड

दुल्हन बनी जल्लाद: शादी के तीन महीने बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

राजस्थान। श्रीगंगानगर ज़िले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर ‘हनीमून मर्डर’ बताया जा रहा है। यहां एक दुल्हन ने शादी के महज़ तीन महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को सड़क दुर्घटना (हिट एंड रन) का रूप देने की कोशिश की।

हादसा नहीं, साजिश थी— ऐसे हुआ खुलासा

घटना 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे की है। आशीष और उसकी पत्नी अंजू अनूपगढ़ रोड पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

पत्नी अंजू ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और उसके सोने के गहने भी लूट लिए गए।

हालांकि श्रीगंगानगर एसपी अमृतु दुहान के अनुसार शुरुआती जांच में ही पुलिस को कहानी संदिग्ध लगी। क्राइम सीन और एफएसएल टीम की जांच से स्पष्ट हो गया कि यह सामान्य सड़क हादसा नहीं था।

मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल ने खोली पोल

पुलिस को जांच में दो अहम बातें सामने आईं।

पहली— मेडिकल रिपोर्ट में आशीष के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले और मौत का कारण गला घोंटना बताया गया।

दूसरी— जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी अंजू के शरीर पर एक खरोंच तक नहीं थी।

इसके बाद अंजू के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि वह सादुलशहर निवासी अपने पुराने प्रेमी संजू से लगातार संपर्क में थी।

ऐसे रची गई खौफनाक साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 23 वर्षीय अंजू अपनी शादी से खुश नहीं थी। उसने अपने पति आशीष को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संजू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

कुछ समय पहले अंजू अपने मायके सादुलशहर गई थी, जहां उसने संजू और उसके दो साथियों रॉकी उर्फ रोहित और बादल उर्फ सिद्धार्थ के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

अंजू जानती थी कि आशीष रोज़ रात के खाने के बाद टहलने निकलता है। वह जानबूझकर उसे एक सुनसान सड़क पर ले गई। झाड़ियों में छिपे आरोपियों ने आशीष पर हमला किया, पहले बेरहमी से पीटा और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

लूट की कहानी गढ़ने के लिए अंजू ने खुद अपने झुमके और मोबाइल फोन आरोपियों को दे दिए।

पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तार

तेज़ी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पत्नी अंजू, उसके प्रेमी संजू और उसके दोनों साथियों रॉकी व बादल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान अंजू बार-बार बयान बदलती रही, लेकिन तकनीकी सबूतों के आगे वह टिक नहीं सकी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रानीबाग चित्रेश्वर धाम से कथित अतिक्रमण हटाने को कत्युरी समाज का बड़ा आंदोलन, 5 अक्टूबर से बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.