ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

बच्चों की कहासुनी से भड़का दो पक्षों में संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट में 10 घायल

हरिद्वार। कस्बा सुल्तानपुर क्षेत्र में बच्चों की मामूली कहासुनी ने दो पक्षों के बीच हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार महिलाओं सहित करीब 10 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कस्बा निवासी गुलशेर और अमन पक्ष के छोटे बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के बड़े भी आपस में उलझ गए, जिसके बाद मामला बढ़ता चला गया। गाली-गलौच के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई, जिसे आसपास के लोगों ने किसी तरह शांत कराया।

हालांकि रविवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से जमकर मारपीट होती रही।

इस झगड़े में गुलशेर, शौकीन, शकील, अमन समेत लगभग 10 लोग घायल हो गए, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सुल्तानपुर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। उपनिरीक्षक रणजीत नौटियाल ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.