ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 65 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मल्लीताल पंत मूर्ति पर विभिन्न संगठनों के लोगो ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल।  राज्य आंदोलनकारी भारत के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने पंत पार्क में गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति में श्रद्धांजलि देकर याद किया
आपको बता दे की भारत के पहले मुख्यमंत्री तत्कालीन संयुक्त प्रांत अब उत्तर प्रदेश के पंडित गोविंद बल्लभ पंत थे उन्होंने 26 जनवरी 1950 को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था। स्वतंत्रता के बाद देश के सबसे बड़े राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में राज्य कहीं विकास योजनाएं लागू की गई। स्वतंत्रता के बाद राज्यों की नई व्यवस्था के तहत गोविंद बल्लभ पंत को पहला मुख्यमंत्री माना जाता है।
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 7 मार्च 1961 को 73 वर्ष की आयु में निधन हुआ था और आज ही के दिन पूरा देश 65 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर याद करते हैं
इस अवसर मुख्य संयोजक पूरन मेहरा ने कहा पंडित जी को मानवता के प्रति सम्मान ,मूल्यों के प्रति निष्ठा ,असहायों के प्रति आत्मीयता ,सजक राजनीतिज्ञ होने का गौरव प्राप्त है वह स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले उस समय के संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री रहे और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वह उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने उसके बाद केंद्रीय शासन के गृह मंत्री के रूप अपने अंतिम समय तक उस पद पर बने रहे पंत जी ने रौलेट एक्ट को रद्द कराने जिसमें तत्कालीन अंग्रेज़ी सरकार को असाधारण क़ानूनों से लैस करना था ताकि स्वतंत्रता की माँग करने वाले भारत के लोगों को क़ानून की आड़ में दबाया जा सके और अंग्रेज़ों ने मानो एक तरह से भारतवासियों के लिए न्याय का सिद्धान्त ही ख़त्म करवा दिया पंडित पंत न केवल इन बुराइयों से होने वाले नुक़सान से लोगों को अवगत कराया व ज़बरदस्त विरोध किया कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्तयाल ने पंडित जी को महान स्वतंत्रता सेनानी व राजनीतिज्ञ उत्तराखंड का गौरव बताया कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल पूर्व वन क्षेत्राधिकारी हिरा सिंह शाही अतुल पाल पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा निर्माण मुखर्जी राष्ट्रीयउपाध्यक्ष बोक्शिगं फेडरेशन गोविन्द जोशी सभासद जितेंद्र पांडे( जीनू) पीयूष जोशी प्रदीप कुमार भगवान सिंह उपभोक्ता फोरम के पूर्व सदस्य राजेन्द्र परगांई राज्य आन्दोलन कारी कंचन चन्दोला पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊ मंडल विकास निगम आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 65वीं पुण्यतिथि कल, पंत पार्क में दी जाएगी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!