ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कारफुलवाड़ी-खाईंधार सड़क के लिए आंदोलन तेज, महिलाओं का 14वें दिन भी जारी रहा अनशनउत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम
खबर शेयर करे -

देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025-26 के घोषित परिणामों में उत्तराखंड के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य के कई अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) में जगह बनाकर प्रशासनिक सेवाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

परिणामों के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा की शांभवी तिवारी ने 46वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं देहरादून की मीनल नेगी ने 66वीं और चंपावत जिले के अनुज पंत ने 69वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता पाई है।

इसके अलावा हरिद्वार के आर्यन सिंह ने 104वीं रैंक और तुषार चौहान ने 216वीं रैंक प्राप्त की है। लोहाघाट की अनुप्रिया राय ने 258वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वहीं पुरोला के ऋषभ नौटियाल ने 552वीं और कालसी के स्वप्निल सेमवाल ने 600वीं रैंक हासिल की है। काशीपुर की प्रिया सिंह ने भी 45वीं रैंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उत्तराखंड के इन प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता से राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है। अभ्यर्थियों की इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी उत्तराखंड के युवाओं ने यूपीएससी में शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष 2023 में देहरादून के अंशुल ने 22वीं रैंक हासिल की थी, जबकि रोमेल बिजल्वाण ने 353वीं और ऋषिकेश की नीति अग्रवाल ने 383वीं रैंक प्राप्त की थी।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में माना जाता है। ऐसे में उत्तराखंड के युवाओं की यह सफलता प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

यह भी पढ़ें :  रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में आरती जोशी को मिली पीएचडी की उपाधि, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!