ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

प्रेमी के साथ भागी महिला की गला दबाकर हत्या, तीन लाख रुपये लेकर शव सड़क किनारे फेंका

प्रेम संबंध के चलते पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी एक महिला की उसके ही प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी महिला के बैग में रखे करीब तीन लाख रुपये निकालकर शव को नोएडा सेक्टर-129 में गुलशन मॉल के सामने सर्विस रोड किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के कालिका धाम काली मंदिर के पास रहने वाला शंकर अपनी पत्नी कविता उर्फ काव्या के साथ रहता था। शंकर एक होटल में काम करता था, जबकि कविता घरेलू सहायिका थी। दोनों ने साहिबाबाद के कालूराम हलवाई वाली गली में भी एक कमरा किराये पर लिया हुआ था।

बताया गया कि कविता के दिल्ली के गणेश नगर निवासी टैक्सी चालक विक्की से प्रेम संबंध थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 28 फरवरी की देर रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को समझाकर घर भेज दिया था।

अगले दिन रविवार सुबह शंकर काम पर चला गया, जबकि कविता अपने प्रेमी विक्की के साथ घर से भाग गई। वह अपने साथ करीब तीन लाख रुपये की जमा-पूंजी भी बैग में रखकर ले गई थी। दोनों दिनभर दिल्ली और गाजियाबाद में कार से घूमते रहे और रास्ते में शराब भी पी।

रात करीब नौ बजे दोनों नोएडा के पंचशील स्कूल के पास पहुंचे, जहां शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विक्की प्रेम संबंध रखने के लिए तैयार था, लेकिन शादी के लिए राजी नहीं हुआ। इस पर कविता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी। इसी दौरान गुस्से में आकर विक्की ने चुन्नी से गला दबाकर कविता की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार में डालकर सेक्टर-129 में गुलशन मॉल के सामने सर्विस रोड किनारे फेंक दिया और बैग से नकदी निकालकर बैग भी वहीं फेंककर फरार हो गया।

पुलिस को घटनास्थल से मिले बैग में महिला का पैन कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हुई। जांच के दौरान पुलिस दिल्ली स्थित उसके घर पहुंची, जहां पति से पूछताछ में प्रेमी विक्की के बारे में जानकारी मिली।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में आरोपी की सिल्वर कार घटनास्थल के आसपास दिखाई दी।

इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार और तीन लाख दो हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.