ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शैलेश बिष्ट के भाजपा किसान मोर्चा का जिला मीडिया सह-संयोजक बनने पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

इस दौरान शैलेश बिष्ट ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए वह लगातार कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव का दौरा कर किसानों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं को प्रदेश व केंद्र सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नेता संतोष शाह, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, सभासद भगवत रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋतुल कुमार, युवराज करायत, प्रदीप कुमार, केके शर्मा, गौरव हार्पर, बच्ची चंद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की गला घोंटकर हत्या, दामाद हिरासत में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.