ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। अपराध और अराजक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक गैंगस्टर समेत दो अभियुक्तों को अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने मालधनचौड़ क्षेत्र से प्रेम बिष्ट (22) पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी चोरपानी, रामनगर को गिरफ्तार किया। वहीं पीरुमदारा क्षेत्र से कमल सिंह (23) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सरकथल, थाना टांडा बादली, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अवैध तमंचा (315 बोर) बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

इस मामले में कोतवाली रामनगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.