ब्रेकिंग न्यूज़

रक्षा मंत्री भारत सरकार के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने कसी कमर

वीवीआईपी भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल, रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का स्वयं लिया जायजा

सुदृढ़ सुरक्षा एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था के लिए जारी किए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। आगामी 21 मार्च 2026 को प्रस्तावित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जनपद नैनीताल भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। वीवीआईपी दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कमान संभालते हुए व्यापक तैयारियों की समीक्षा की।

इसी क्रम में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एसएसपी द्वारा उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी भ्रमण के दौरान “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा के लिए अहम निर्देश:

कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। एक्सेस कंट्रोल के साथ बम निरोधक दस्ता (BDS) और DFMD के जरिए सघन चेकिंग की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

यातायात और पार्किंग व्यवस्था:

वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ‘जीरो जोन’ लागू रहेगा। आमजन और मीडिया के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाएंगे, जहां स्पष्ट साइन बोर्ड और फ्लेक्स लगाए जाएंगे। सभी पार्किंग स्थलों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

रूट डायवर्जन और निगरानी:

सुगम यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा और स्लाइडिंग बैरियर का उपयोग किया जाएगा। वहीं, एलआईयू और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण:

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल, रूट और पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को सभी मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “माननीय रक्षा मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी।”

बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ अमित कुमार, सुमित पांडे, रविकांत सेमवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरु का जनसंपर्क अभियान जारी, दूरस्थ गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.