ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम में विभिन्न पदों के लिए कुल 413 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

आयोग के अनुसार नायब तहसीलदार, उपकरण पाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक के पदों पर 379 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षक के पदों पर 34 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 और 24 सितंबर 2025 को किया गया था। इससे पहले आयोग ने 13 दिसंबर 2024 को विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी।

आयोग की ओर से सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 मई से प्रस्तावित हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।

आयोग के सचिव अशोक पांडेय ने अभ्यर्थियों से अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चालान पर चालान, फिर भी नहीं मान रहे लोग! छह साल में 8.38 लाख से ज्यादा चालान और 18 हजार वाहन सीज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.