ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शनिवार को प्रदेश के कई दिग्गज नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में इन नेताओं को औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और घनसाली (टिहरी) से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य सहित कुल छह नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि राजकुमार ठुकराल 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे और उन्होंने भाजपा से दूरी बना ली थी। वहीं नारायण पाल का राजनीतिक सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और वे पूर्व में बसपा व कांग्रेस दोनों दलों से जुड़े रह चुके हैं।

इसी क्रम में भीमलाल आर्य भी कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। इनके साथ रुड़की नगर निगम के पूर्व मेयर गौरव गोयल भी पार्टी में शामिल होंगे। गौरव गोयल 2019 में निर्दलीय मेयर चुने गए थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

इसके अलावा भीमताल से लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी नेताओं को पार्टी में शामिल कराया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल:17 सितंबर, 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.