ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

भीमताल। अरविन्द कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल और विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनियमितताओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

सीएचसी भीमताल में निरीक्षण के दौरान सीडीओ स्वयं मरीज बनकर उपचार कराने पहुंचे। उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर 15 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश सीएमएस को दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाइयों की एक्सपायरी डेट, अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही यह भी जांचा कि कहीं मरीजों को बाहर से दवाइयां तो नहीं लिखी जा रही हैं। आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की जानकारी भी ली गई। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई बनाए रखने और सभी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अरविन्द कुमार पाण्डे ने विकास खंड कार्यालय भीमताल का भी औचक निरीक्षण किया, जहां 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग को संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारियों ने भ्रमण पंजिका में सात दिन पूर्व का भ्रमण दर्ज कर रखा था, लेकिन उसके बाद से वे कार्यालय नहीं आए।

सीडीओ ने समूहों के रजिस्टर शीघ्र वितरित करने और 31 मार्च से पहले बजट का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.