ब्रेकिंग न्यूज़

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल करने और सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काठगोदाम पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर मारपीट और विवाद करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च 2026 को पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सौरभ राणा व सोनू राणा तथा गोपाल आर्या पक्ष के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने लगी, जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।

27 मार्च को जब प्रथम पक्ष के लोग मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी में मौजूद थे, तभी द्वितीय पक्ष के आरोपी अपने साथियों के साथ चौकी परिसर पहुंच गए और वहां भी विवाद व हंगामा करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद वे शांति व्यवस्था भंग करने पर आमादा रहे।

स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपाल आर्या (31), सितेश आर्या (24) और अमन कुमार (19) को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने या सोशल मीडिया के माध्यम से विवाद फैलाने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.