ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

 

हल्द्वानी। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है।

जवाहर ज्योति, दमुआढुंगा और चौपला क्षेत्र के ग्रामीणों ने पानी की किल्लत से परेशान होकर शनिवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि होली के बाद से उनके क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। उनका कहना है कि इलाके से गुजरने वाली पाइपलाइन को अन्य स्थानों की ओर डायवर्ट कर दिया गया है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों के साथ बैठक की जा चुकी है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।

लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीण पिछले कई दिनों से अपने गांव में ही धरना दे रहे थे, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर घेराव किया।
सामाजिक कार्यकर्ता मनु गोस्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।
वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर.एस. लोशाली ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल की जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.