ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

“ड्रग्स की देवभूमि मिशन में SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टीसी का बड़ा संदेश- अब कोई नहीं बचेगा*

महिला तस्करों पर भी ताबड़‌तोड़ कार्यवाही, 36 लाख से अधिक कीमत की 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

नैनीताल। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बरामद स्मैक की कीमत लगभग 36 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 मार्च 2026 को हल्द्वानी के एफटीआई गेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने जोया खान (30 वर्ष), निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, गांजाजाली, बनभूलपुरा को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास

पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद की है। उसके खिलाफ पूर्व में धोखाधड़ी के दो मामले भी दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक नेटवर्क की पुष्टि होती है।

पुलिस टीम को मिला पुरस्कार

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी ने 2000 रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है।

तीन माह में बड़ी सफलता

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में अब तक 14 मामलों में कार्रवाई करते हुए 18 तस्करों (जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं) को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुल 2 करोड़ 66 लाख 30 हजार रुपये की 901.242 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी जारी रहेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  SBI ब्रांच मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.