ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के कोटाबाग में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान प्रारंभ हुआ इस अभियान में मातृशक्ति ने पर चढ़कर भाग लिया

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कोटाबाग में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आरंभ हुआ।

इस दौरान कार्यकर्ताओं के मध्य राज्य मंत्री श्री दिनेश आर्या ने कार्यकर्ताओं को संगठन शक्ति के महत्व को बताने के साथ – साथ बौद्धिक विषयों पर चर्चा की।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेन्द्र बिष्ट द्वारा कार्यकर्ताओं के मध्य पार्टी के गौरवशाली इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। इसके बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रशिक्षण शिविर में दूरस्थ क्षेत्रों से कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होने उपस्थित रहे । इस दौरान दुनिया में चल रहे युद्ध और उसके बीच भारत के रुख पर चर्चा हुई कि किस तरह भारत सरकार देशहित में फैसले लेते हुए इस मुश्किल वक्त में संयम और धैर्य से अपने देशवासियों को उन देशों से सुरक्षित भारत भी वापस ला रही है साथ ही साथ गैस और तेल की सप्लाई भी विदेशों से देश में सुरक्षित देशहित में आयात कर रही है।

सभी कार्यकर्ताओं ने देश के नागरिकों को किसी भी तरह की तकलीफ ना हो इसके लिए आपसी सहयोग और समन्वय जनता के बीच बनाये रखने को लेकर अपनी सहभागिता दिखाई।

इस दौरान कार्यक्रम में  दिनेश आर्या दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, उत्तराखण्ड बीजेपी उपाध्यक्ष  राजेंद्र बिष्ट, जिला अध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट वरिष्ठ एवं लोकप्रिय बीजेपी कार्यकर्ता श्री हेम आर्या, बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  सुरेश उप्रेती,ओबीसी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  विजय गोस्वामी, महिला मोर्चा अध्यक्षा  क्षमा पाण्डे, बीजेपी ओबीसी ग्रामीण मंडल महामंत्री  गौरव गोस्वामी, बीजेपी मण्डल मंत्री  विजय सिंह बिष्ट,  खुशाल आदि अन्य सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी सकारात्मक दिखे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खुला माँ नंदा-सुनंदा का दरबार, जयकारों से गूंजा नैनीताल, हजारों भक्तों ने किये मां के दर्शन, वीडियो....

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.