मेष
नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव में रहेंगे. वर्कस्पेस पर अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा. पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी.
बिजनेस में अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा, रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी. शेयर तथा तेजी मंदी से संबंधित व्यवसाय में उचित मुनाफा होने की स्थिति बन रही है. सेल्स मार्केटिंग के लोगों को सक्रिय रहना चाहिए, जो व्यापारी विदेशी कंपनियों के साथ जुड़ कर कारोबार करते हैं या विदेशी कंपनियों के माल को डील करते हैं, उन्हें लाभ होगा.
वृषभ
दिन इस समय व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है. अधिक मेहनत और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी. कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं भविष्य में जल्दी ही फलीभूत होगी लेकिन कुछ समस्याएं आएगी. वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए थोड़ी उथल-पुथल वाला रह सकता है. अपनी बातों को छुपाने से अच्छा होगा कि फैमली में किसी के साथ शेयर करें, समाधान निकलने की पूरी संभावना है. विद्यार्थियों के लिए दिन अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का है. अपनी सेहत के प्रति सावधान हो जाएं. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता पर रखें.
मिथुन
दिन पार्टनरशिप बिजनेस में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है. इस समय धैर्य और विवेक से हल निकालने की जरूरत है. वार्तालाप में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें. नौकरी में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित रहेंगे. युवाओं को अपने माता-पिता के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, उनकी सेवा करें और आशीर्वाद प्राप्त करें. विद्यार्थियों को यदि कोई बात उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है. मन की आवाज अवश्य सुनें. त्वचा संबंधी की समस्यां से आप परेशान रहेंगे.
कर्क
दिन विद्यार्थियों व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं. पार्टनरशिप बिजनेस में दोनों भागीदारों की सूझबूझ बड़ी डील को भुना सकती है, तैयार रहिए. बिजनेस में अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी अतिरिक्त परिश्रम करने का दिन है. मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है. इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर निवेश करना चाहिए.
सिंह
दिन फैमली में आपकी सलाह काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें. खुले दिल से सभी की सहायता करें. दाम्पत्य जीवन शांतिपूर्ण गुजरेगा. बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें. कुछ नया प्लानिंग कर सकते है. कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है, उनके माल की खूब बिक्री होने की संभावना है. बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है. नौकरी में कुछ मामलों में अधिकारियों से रियायत मिल सकती है.
कन्या
सेहत के मामले में दिन पक्ष में रहेगा. ऑनलाइन मीटिंग से उसे पूरा करें परिवार के लिए बेहतर रहेगा. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश पूरी होने का समय आ गया है, अब युवाओं को राहत मिलेगी. वर्कस्पेस पर कामकाज के मामले में साहस काफी ऊंचा रहने वाला है. शिष्ट व्यवहार सभी को आपकी और आकर्षित करेगा. वर्तमान वातावरण को नजर रखते हुए समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है. विद्यार्थियों की परिस्थिति जल्द ही अनुकूल हो जाएगी.
तुला
स्त्रियों को जोड़ों में दर्द अथवा स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी. टीम को लीड करने वाले लोग वरिष्ठ के साथ बातचीत बंद न करें, समय समय पर उनके साथ मीटिंग करते रहें. काम के साथ-साथ अपने व्यवसाय का भी ध्यान रखें. दिन भर की व्यस्तता के बाद पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भुला देगा. विद्यार्थियों सोशल मीडिया पर मजाक के मूड में रहेंगे.
वृश्चिक
दिन बिजनेस में मशीनरी के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे बढ़ेंगे. जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं. यह समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है. वर्कस्पेस पर किसी सहकर्मी को ज्यादा रोक-टोक ना करें. युवा वर्ग को लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है. फैमली में दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है. विद्यार्थियों भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा. नकारात्मक सोच से बचें और नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहें.
धनु
दिन सहयोगियों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें. काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा. भविष्य में काफी सहायता मिलेगी. बिजनेस मेंनया नजरिया प्राप्त होने की वजह से परिस्थिति में भले ही बदलाव नजर न आए, परिस्थिति का सामना कर पाएंगे. व्यापारी निवेश को आगे ले जाने के लिए अभी से कुछ पैसे बचाकर रखें, बचत ही भविष्य की पूंजी होगी. योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है. पुरानी व्याधी से राहत मिलेगी.
मकर
दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को रणनीति में परिवर्तन लाना होगा. कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों में अथवा प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें क्योंकि परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं. व्यावसायिक नजरिये से दिन धन लाभ वाला रहेगा. कामकाज के लिए बनाई गई अपनी रणनीति में सफल होंगे. इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों के लिए नए सिरे से प्राथमिकताएं तय करने का दिन है.
कुंभ
दिन नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत रहेगा. आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे. बिजनेस में दिन अपनी किसी महत्वपूर्ण योजना को पूर्ण करने के लिए प्रयास शुरू करने का है. कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है. नए साल पर कारोबार में नई योजनाओं को लागू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त है, इन योजनाओं को लागू करने से लाभ की ओर जा सकते हैं. किसी भी निर्णय को लेने में अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुने. निश्चित हीउचित सलाह मिलेगी.
मीन
दिन बिजनेस को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सफलता प्राप्त करेंगे. वर्कस्पेस पर काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार की बड़ी प्रगति या बड़ा बदलाव देख नहीं पाएंगे. पति-पत्नी में संवाद सुधरता हुआ नजर आएगा. पक्षियों के खाने पीने की व्यवस्था करें. जीव जन्तुओं की रक्षा को लेकर सामाजिक कार्य में हिस्सा लें. विद्यार्थियों एकाग्रचित होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, मेहनत से की गई पढ़ाई ही भविष्य में काम आएगी. सेहत पर अधिक ध्यान बनाए रखना आवश्यक होगा.

