ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

पूर्णागिरि मेले से लौट रही युवतियों की स्कूटी को टक्कर, एक की मौत—दो गंभीर घायल

उधम सिंह नगर। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नानकमत्ता-खटीमा बाईपास का है, जहां रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, पूर्णागिरि मेला से लौट रही तीन युवतियां स्कूटी से घर जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक था। पुलिस के पहुंचने तक एक युवती स्कूटी के साथ सड़क के बीच बेसुध पड़ी मिली, जबकि राहगीरों ने अन्य दो घायल युवतियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक युवती गांधीनगर, हल्द्वानी की निवासी बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा महोत्सव में विविध कार्यक्रमों ने बांधा समां, पंच आरती में न्यायमूर्ति मैठाणी समेत गणमान्य लोगों ने की आरती

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.