ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

नैनीताल के मंगोली में मात्र शक्तियों के द्वारा शराब की दुकान खुलने के विरोध में धरना- प्रदर्शन किया

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मंगोली में आज क्षेत्रवासियों द्वारा शराब की दुकान खुलने के विरोध में धरना- प्रदर्शन किया गया।इस दौरान महिला शक्ति की मुखर और एकजुट आवाज देखने को मिली और सभी ने एक सुर में शराब की दुकान क्षेत्र में नहीं खोले जाने की सरकार एवं शासन- प्रशासन से मांग की तथा सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार पहाड़ों में स्कूलों को बंद कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकान खोल रही है समस्त क्षेत्रवासियों ने कहा कि वो किसी भी हालात में नारायण नगर से लेकर नलनी- घटगढ़ क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे और शासन- प्रशासन को अपने फैसले में पुनर्विचार करना ही होगा। महिलाओं का कहना है कि सरकार ने कभी क्षेत्र में अस्पताल खोलने पर ध्यान नहीं दिया और ना ही प्रधानमंत्री जन स्वरोजगार योजना के तहत क्षेत्र में स्वरोजगार केंद्र स्थापित करने की सुध नहीं ली। चुनाव में वोट मांगने क्षेत्र में आये और जीतने के बाद क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्र में कभी आना जरूरी नहीं समझा। विधायक हो या सांसद दोनों ने ही चुनाव जीतने के बाद कभी भी क्षेत्र के विकास और बेहतरी के लिए कोई कार्य नहीं किया।इतने बड़े क्षेत्र में एक अच्छा अस्पताल बनाने की नहीं सोची पर जब शराब की बात आई तो हमारे क्षेत्र में शराब की दुकान खोलकर हमारे क्षेत्र की बर्बादी और हमारे बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने का रास्ता बनाना शुरू कर दिया। सरकार को और शासन- प्रशासन को हम किसी भी स्थिति में हमारे क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे और ना ही हमारे बच्चों के भविष्य के साथ किसी तरह का खिलवाड़ करने देंगे। प्रदर्शन में शामिल कुछ महिलाओं का कहना था कि एक तरफ जहाँ सरकार नशा मुक्ति की बात करती है वहीं दूसरी तरफ शराब की दुकानें खोलकर हमारे बच्चों को नशे की लत भी लगाना चाहती है और हम हमारे बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं सहेंगे। सरकार को शराब की दुकान को हमारे क्षेत्र से बंद करना ही होगा। इस दौरान क्षेत्रवासियों में शराब की दुकान खोले जाने के फैसले को लेकर जबदस्त गुस्सा देखने को मिला।क्षेत्रवासियों का कहना है कि शराब की दुकान क्षेत्र में ना खोले जाने को लेकर समस्त क्षेत्रवासी एक हैं ।साथ ही क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर सरकार शराब की दुकान को बंद नहीं करती है तो ये विरोध- प्रदर्शन और तेज होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि हमें मौजूदा सरकार से शिकायतें तो बहुत रही हैं पर फिर भी हमने हमेशा मौजूदा सरकार का समर्थन किया पर सरकार के शराब की दुकानों संबंधित फैसला सहन करने योग्य नहीं है इसलिए अगर सरकार जल्द से जल्द हमारे क्षेत्र से शराब की दुकान को हमेशा के लिए बंद नहीं करती है तो हम आगामी 2027 हो या 2029 सभी चुनावों का बहिष्कार भी करेंगे और मौजूदा सरकार के विरूद्ध पूरे राज्य में जाकर सरकार का विरोध करेंगे । इस दौरान नजदीकी ग्राम क्षेत्र गहलना की ग्राम प्रधान कीर्ति आर्य ने कहा कि मंगोली औऱ बजून में शराब की दुकान खोलने को लेकर गांव की महिलाएं आज मंगोली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं कि यहां पर मंगोली में शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए साथ ही साथ कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि शराब की दुकान खोलने से सरकार को जरूर फायदा होगा लेकिन इसमें ग्रामीण को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि बहुत बड़ा नुकसान क्षेत्रवासियों को होगा चारखेत से लेकर कालाढूंगी तक ना तो पेट्रोल पंप है ना कोई हॉस्पिटल है ना ही कोई कॉलेज है और सरकार ये सब चीजें देखने के बजाये क्षेत्र में शराब की दुकान खोल रही है ये सब जानते हुए कि जिस जगह पर शराब की दुकान खुल रही है वो ग्रामीण क्षेत्र की सबसे बड़ी मार्केट है जहाँ से हर रोज स्कूल आने-जाने वाली छात्राएं गुजरती हैं, क्षेत्र की महिलाएं – बच्चे गुजरते हैं और शराब की दुकान खोलने से बच्चों पर तो बुरा असर पड़ेगा ही साथ ही साथ असुरक्षित माहौल भी हो जायेगा।” ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्र में शराब की दुकान खुलती है तो सभी ग्रामीण यहां पर तोड़फोड़ करना प्रारंभ कर देंगे और किसी भी तरह के जान- माल के नुकसान की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्षा नैनीताल  देवकी बिष्ट,  नीमा कनवाल,  पुष्पा कनवाल, अधौडा ग्राम प्रधान  प्रेमा मेहरा, गहलना ग्राम प्रधान कु. कीर्ति आर्या, खुर्पाताल ग्राम प्रधान  हंसी नेगी,  मंजू बिष्टनिया,  कमला,  राधा,  जानकी,  पुष्पा,  मंजू आर्या, जलालगांव प्रधान  खुशाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य  मुकेश मेहरा,  जीवन नेगी आदि अन्य समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विश्वशांति की कामना के साथ नन्दा देवी महोत्सव में हुआ हवन-यज्ञ, कन्या पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.