ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

धारी तहसील क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती

भीमताल। धारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को चिन्हित किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सुंदरखाल में कुछ बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई।

कार्रवाई के दौरान न केवल अवैध निर्माण को हटाया गया, बल्कि जिम्मेदारी तय करते हुए वन पंचायत सुंदरखाल के सरपंच को वन पंचायत अधिनियम के तहत निलंबित कर दिया गया।

साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को पूरे मामले में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी ने इस प्रकरण में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

इस अभियान में तहसीलदार धारी मनीषा बिष्ट, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकि, राजस्व निरीक्षक नारायण वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा और वन दरोगा पूरण मेलकानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी या वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान और निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि अवैध कब्जों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नाव चालक और पर्यटकों में विवाद, मारपीट के बाद मॉल रोड पर मची अफरा-तफरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.