ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर। मंगलवार शाम कानिया चौराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सावलदे निवासी अमित उर्फ दिगंबर (19), भास्कर (21) और उमेश (21) एक ही बाइक पर सवार होकर रामनगर की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। बुलेट पर पाटकोट निवासी पंकज (लगभग 40 वर्ष) सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित उर्फ दिगंबर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कानिया चौराहे पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरसेटी का शुभारंभ, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार प्रशिक्षण

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.