ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। विकासखंड रामगढ़ के लोद क्षेत्र में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने इष्ट देवताओं का स्मरण करते हुए क्षेत्र के कल्याण की प्रार्थना की।

रामकथा के पावन मंच से हरीश पनेरू ने समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब की बढ़ती प्रवृत्ति सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से शराब बंदी की आवश्यकता पर जोर देते हुए इसे जनहित का मुद्दा बताया।

कार्यक्रम में मौजूद मातृशक्ति ने भी उनके इस विचार का जोरदार समर्थन किया और एक स्वर में क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवारों में कलह, आर्थिक समस्याएं और सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।

रामकथा के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी प्रसार हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को सही दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने कथा श्रवण के साथ सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी सहभागिता दिखाई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : चित्रशिला धाम की भूमि पर चौपाटी निर्माण का विवाद गहराया, पहाड़ी आर्मी ने एफआईआर व ध्वस्तीकरण की मांग की

You missed

error: Content is protected !!