ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में कालाढुंगी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

चंद घंटे में ही अवैध तमंचे के साथ कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब रातें काटेंगे सलाखों के पीछे

कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकलुवा क्षेत्र में कार सवार युवक पर ट्रैक्टर से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर के साथ ही आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे हिमांशु देऊपा निवासी लच्छमपुर, चकलुवा अपनी नई कार से पहाड़ी ढाबा में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते प्रवीण सिंह देऊपा निवासी प्रतापपुर ने ट्रैक्टर से उनकी कार पर बार-बार टक्कर मार दी। इस हमले में हिमांशु और उनका साथी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली कालाढूंगी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया और पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 1 अप्रैल 2026 को पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह देऊपा को नैनीताल मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ, जिस पर शस्त्र अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से खनन सामग्री को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

एसएसपी नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जानलेवा हमले और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : असम के पूर्व DGP एवं वरिष्ठ IPS अधिकारी बीडी खर्कवाल का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर; SSP नैनीताल ने आवास पर दी श्रद्धांजलि, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.